Feynman Technique Kya Hai? आसान शब्दों में जानिए सीखने का सबसे असरदार तरीका | Gyaangle

 Feynman Technique से किसी भी चीज़ को बेहतर तरीके से कैसे सीखें? 

हम सब कुछ न कुछ सीखते रहते हैं – स्कूल में, नौकरी में, या ज़िंदगी में। लेकिन जब चीजें समझ में नहीं आतीं तो कई बार हम सोचते हैं, कि क्या मैं सीख ही नहीं सकता? लेकिन सच ये है कि आप कुछ भी सीख सकते हैं, बस तरीका बदलने की ज़रूरत होती है।


 हमारे पास एक बेहतरीन तरीका है – Feynman Technique जो हमें किसी भी टॉपिक को तेजी से और गहराई के साथ साथ लंबे समय तक समझने में मदद करता है।


Feynman Technique in Hindi - सीखने की आसान तकनीक।

 

आइए इसे समझते हैं कि यह क्या है और कैसे काम करता है: 

📕Feynman Technique क्या है?

Richard Feynman एक महान वैज्ञानिक थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिला। वे सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं, एक बेहतरीन शिक्षक भी थे । वे मानते थे कि "अगर आप किसी चीज़ को बच्चों को नहीं समझा सकते, तो आप खुद भी उसे पूरी तरह नहीं समझते।"


Feynman Technique इसी सोच पर आधारित है; इसमें आप किसी विषय को सिर्फ याद नहीं करते, बल्कि इतनी गहराई से समझते हैं कि उसे किसी और को भी सरल भाषा में समझा सकें।


 📍यहां हम Feynman Technique को 4 आसान स्टेप्स में समझेंगे : 


1. पढ़ना और समझना 


  • टॉपिक चुनिए — कोई भी टॉपिक जिसे आप सीखना चाहते हैं।
  • उसके बारे में पढ़िए या वीडियो देखिए

  • फिर अपने शब्दों में नोट्स बनाइए।
  •  कोशिश करें कि टॉपिक को छोटे-छोटे भागों में बांटे। 

 

उदाहरण के लिए अगर हम पदार्थ को समझने के लिए उसे तीन भागों में बांटते हैं: ठोस , द्रव और गैस और फिर एक एक कर इनको पढ़ते हैं और इनके बीच संबंध को समझते हैं।


 2. किसी और को सीखना


  • अब उस टॉपिक को किसी को समझाइए चाहे वह आपका दोस्त हो, भाई-बहन हो या खुद को शीशे में देखकर भी प्रैक्टिस कर सकते हैं।


  • इस समझाने के दौरान जो हिस्से अटकते हैं, वहीं से आपकी असली सीख शुरू होती है, ये आपको आपके कमज़ोर हिस्सों को पकड़ने में मदद करता है ।



 3. गैप्स को भरना


  • आपको उस टॉपिक या हिस्से को दोबारा समझना चाहिए , आस पास के चीजों से जोड़कर देखें।
  • या फिर कुछ और आसान उदाहरणों और समझने के नए तरीकों का सहारा लीजिए।


यह स्टेप आपकी clarity और understanding को मजबूत करता है।


4. सरल भाषा में दोबारा समझाओ


  • अब उसी टॉपिक को इस तरह समझाइए जैसे आप किसी छोटे बच्चे को समझा रहे हों।

  • कठिन शब्दों की बजाय आसान भाषा और relatable उदाहरण का प्रयोग करें।

जैसे Tense को खेलने के उदाहरण से समझाइए –

मैंने खेला,  

मैं खेल रहा हूँ,

मैं खेलूँगा,

   

 अब समझते हैं कि Feynman Technique क्यों असरदार है?


✅ये सिर्फ रटाने वाला तरीका नहीं है — आप वास्तव में समझते हैं।


✅हर तरह के learner के लिए ये उपयोगी है – छात्र, प्रोफेशनल, शिक्षक।


✅ये आपकी communication skill और सोचने की क्षमता दोनों को बढ़ाता है।



 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


  1.  Feynman Technique kya hai?


उत्तर: यह एक लर्निंग टेक्निक है जिसमें आप किसी टॉपिक को खुद समझते हैं और फिर उसे आसान भाषा में किसी और को सिखाकर गहराई से सीखते हैं।


  • Feynman Technique किसने बनाई?


उत्तर: इस तकनीक को मशहूर वैज्ञानिक Richard Feynman ने लोकप्रिय बनाया, जो बेहद सरल भाषा में कठिन विषय समझाने के लिए जाने जाते थे।


  • क्या Feynman Technique पढ़ाई में काम आती है?


उत्तर: बिल्कुल! ये technique खासकर तब उपयोगी है जब आपको किसी विषय को लंबे समय तक याद रखना हो और दूसरों को समझाना हो।

 

  • Feynman Technique के फायदे क्या हैं?


उत्तर: इससे समझ पक्की होती है, याददाश्त तेज़ होती है और आपकी सोचने-सिखाने की क्षमता भी बढ़ती है।



📝 निष्कर्ष: आज ही आज़माइए!


Feynman Technique कोई भारी या तकनीकी चीज़ नहीं है, यह एक सरल लेकिन शक्तिशाली तरीका है जिससे आप किसी भी चीज़ को सीख सकते हैं और सच में समझ सकते हैं।


📌 बस एक कॉपी उठाइए, एक टॉपिक चुनिए और Step 1 से शुरू कर दीजिए।

Author: Manoj Kushwaha

Mindset: Social affairs and Education

Instagram: Follow on Instagram

Comments